Big Newshighlight

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, मंत्री ने दिए आदेश, हटा दी ये रोक

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में उन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है, जिनके ट्रांसफर चुनाव आचार संहिता के दौरान किए गए थे, लेकिन उन पर रोक लगा दी गई थी। अब उस रोक को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चम्पावत जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में शिक्षकों के पूर्व में किए गए ट्रांसफर किए गए शिक्षक अपने स्कूल में ज्वाइन करेंगे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आचार संहिता के दौरान जिन शिक्षकों के तबादले हुए थे। उन्हें आचार संहिता की वजह से रोक दिया गया था। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उनको बहाल करने के निर्देश दिए थे, अब विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया दिया गया है।

अपर शिक्षा निदेशक दीप्ति सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। कुल मिलाकर देखें तो उन शिक्षकों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिनके ट्रांसफर पर रोक लगाई गई थी।

Back to top button