Dehradunhighlight

उत्तराखंड: 5 रुपये देकर ठग लिए 95 हजार, खाते में ऐसे लगाई सेंध

Breaking uttarakhand news

देहरादून: साइबर ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दिन एक के बाद एक नये मामले सामने आ रहे हैं। नए मामलों के साथ ही ठगी का तरीका भी हर बार नया होता है। बड़ी बात यह है कि एक के बाद एक मामलों की जानकारी और सइबर ठगी के बारे में सबकुछ पता होने के बाद भी लोग लालच में फंस कर अपनी कमाई को अनजाने में खुद ही बर्बाद कर रहे हैं।

साइबर ठग ने खुद को सेना का जवान बताते हुए मेकअप करवाने के नाम पर सैलून संचालक से 95 हजार रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूनिसैक्स सैलून के हेयर मास्टर आस मोहम्मद ने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को वह रिंग रोड स्थित सैलून पर था।

इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने खुद को सेना का जवान बताते हुए मेकअप बुकिंग के लिए कहा। ठग ने आस मोहम्मद को एडवांस में 10 हजार रुपये देने की बात कही। आरोप ने फोन-पे के माध्यम से पांच रुपये देने के बाद एक लिंक भेजकर उसे क्लिक करने को कहा। लिंक क्लिक करते ही आस मोहम्मद के खाते से 95 हजार रुपये गायब हो गए।

Back to top button