Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात!, पहाड़ों में जल्द दौड़ेंगी 140 इलेक्ट्रिक और 50 नई मिनी बसें

प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अंतर्गत रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि उक्त स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

चारधाम यात्रा से निगम को आठ करोड़ की आय: परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा

परिवहन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम और परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से पिछले कुछ समय में परिवहन के राजस्व में बढ़ोत्तरी देखी गई है। उन्होंने कहा कि इस चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम द्वारा लगभग आठ करोड़ रूपए की आय अर्जित की गई है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर किराया घटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस कदम से यात्रियों की पहली पसन्द उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें रही हैं।

पहाड़ों में चलेंगी 50 नई मिनी बसें

मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य परिवहन निगम को घाटे से उबारना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवहन निगम की 50 नई मिनी बसों का संचालन पहाड़ी छोटे मार्गों पर किया जाएगा। जिससे यात्रा करना और भी सरल और सुगम हो जायेगा। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों में बढ़ोत्तरी करने के भी निर्देश दिए।

उत्तराखंड को मिलेंगी 140 इलेक्ट्रिक बसें

उन्होंने कहा कि भारत सरकार से लगभग 140 इलेक्ट्रिक बसों की खेंप उत्तराखण्ड को जल्द ही प्राप्त होने जा रही है जिससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

टिकट बुकिंग होगी और आसान

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा टिकट प्रोसेसिंग को सरल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सीएससी सेंटरों से भी टिकट बुक किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है।

हर जिले में सिटी बस सेवा की तैयारी

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सिटी बसों के संचालन के लिए कार्य योजना बनाई गई है। जिससे आम जनमानस को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बसों की मरम्मत, बस डिपो की स्थिति, पुरानी बसों को हटाने की प्रगति, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय, ऑनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निपटारे की स्थिति, तकनीकी अपग्रडेशन और भविष्य के माॅडल पर भी विस्तृत चर्चा की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें