HighlightNainital News

उत्तराखंड : 4 बहनों ने खोया इकलौता भाई और मां ने खोया इकलौता बेटा, परिवार में कोहराम

कालाढूंगीरविवार से लापता छात्र का शव सोमवार की देर शाम को दाबका नदी के किनारे से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत पानी में डूबने से हुई है। वहीं लापता बेटे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलि‍स मामले में छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को टीकाराम, गोपालदत्त सती सेवा निकेतन के शुभारंभ समारोह में चांदपुर, मायारापुर कोटाबाग निवासी मदन पटवाल (15) पुत्र दयाल सिंह पटवाल गया था। लेकिन वहां 15 साल का बेटा लापता हो गया। पिता समेत जानने वालों ने बच्चे की खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बच्चे के पिता दयाल सिंह सोमवार की शाम को दिल्ली से कोटाबाग पहुंच कर उसकी गुमशुदगी लिखाने कालाढूंगी थाने पहुंचे थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बेटे का शव मिला तो उनके होश उड़ गए।।

सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने बालक का शव दाबका नदी के पास देख कर सूचना ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। मदन 5 भाई बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था। मदन राजमचा हुआ है। गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष नदंन सिंह रावत ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत डूबने से प्रतीत हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें