Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के दो जवान शहीद, 3 दिन पहले की थी ड्यूटी ज्वाइन, हैलीकॉप्टर से लाए जा रहे पार्थिव शरीर

मणिपुर के उखरुल जिले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए। सोमवार दोपहर को संदिग्ध उग्रवादियों ने 40 असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान हमले में उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन चंद्र मोहन सिंह शहीद हो गए।

आज बुधवार सुबह उन्हें अंतिम सलामी दी गई। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इम्फाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आज शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया।

मणिपुर में उत्तराखंड के दो जवान शहीद

दरअसल दोनों वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन चंद्र मोहन सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मणिपुर पुलिस की माने तो देर रात तक पोस्टमॉर्टम और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सेना को सौंप दिया गया।

सेना के हेलिकॉप्टर से लाए जा रहे पार्थिव शरीर

जिसके बाद सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। आज शाम तक दोनों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो सकता है।

सोमवार दोपहर उखरुल में 40 असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया। जिसमें पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हवलदार चंद्रमोहन सिंह और अल्मोड़ा निवासी वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह शहीद हो गए।

3 दिन पहले की थी ड्यूटी ज्वाइन

शहीद हवलदार चंद्रमोहन सिंह पौड़ी के नैनीडांडा क्षेत्र के डांडातोली गांव के रहने वाले थे। दो मई को उनके पिता गोविंद सिंह का निधन हुआ था। क्रियाकर्म के बाद 3 जुलाई को ही चंद्रमोहन ड्यूटी पर लौटे थे। हालांकि तीन दिन बाद ही वो भी शहीद हो गए। अपने पीछे वो परिवार में पत्नी मंजू देवी, एक बेटा और दो बिटियां को छोड़ गए।

उखरुल में घात लगाकर किया हमला

उखरुल के नुंगशांग खोंग (कोंग) इलाके में सोमवार को दोपहर 1:30 से 1:50 बजे के बीच उग्रवादी ने बड़ा हमला किया। अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की गई। साथ ही भीषण आईईडी (IED) विस्फोट भी किए गए। इसी हमले में उत्तराखंड के दो जवानों को गोली लगी। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में कुछ अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें