Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : लोक निर्माण विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड में शासन ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। इनमें दो प्रभारी मुख्य अभियंताओं से प्रभार वापस लेकर उन्हें फिर से अधीक्षण अभियंता का दायित्व सौंपा गया है।

आपको बता दें कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार को अल्मोड़ा से देहरादून स्थानांतरित किया गया है। मुख्य अभियंता दयानंद को वर्ल्ड बैंक, पीआइयू, यूडीआरपी, देहरादून का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य अभियंता चंद्र मोहन पांडेय को अल्मोड़ा से क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून स्थानांतरित किया गया है। मुख्य अभियंता ओमप्रकाश को देहरादून से अल्मोड़ा व बागेश्वर के चार्ज पर भेजा गया है।

शासन ने प्रभारी मुख्य अभियंता मयनपाल सिंह वर्मा और एनपी सिंह से प्रभारी वापस लेते हुए इनकी तैनाती प्रमुख अभियंता कार्यालय देहरादून में की है। अधीक्षण अभियंता दिवाकर ह्यांकि को अल्मोड़ा से उत्तरकाशी भेजा गया है। अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती को कुंभ मेला से राजमार्ग वृत्त देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें