Haridwar NewsHighlight

नौकरी के नाम पर इंटरव्यू के बहाने महिलाओं को बुलाते थे दफ्तर, ऐसे करते थे आभूषणों की ठगी

हरिद्वार से नौकरी के नाम पर महिलाओं के साथ आभूषणों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

इंटरव्यू दिलाने के बहाने महिलाओं से आभूषणों की ठगी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला द्वारा कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू के नाम पर महिला से सोने के कुंडल चोरी करने की तहरीर दी गई थी. मामला का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी की जांच शुरू की. सिडकुल पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए केबिन केयर तिराहे से आरोपी राशिद पुत्र वहीद को गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे देता था आरोपी ठगी को अंजाम

आरोपी राशिद से पुलिस ने महिलाओं से ठगे गए एक जोड़ी कान के कुंडल, तीन जोड़ी कान के सुई धागा, एक गले पेंडल, एक जोड़ी कान की बाली और एक अंगूठी बरामद कर ली है. पूछताछ में आरोपी राशिद ने बताया कि आरोपी महिलाओं को नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाता था और इंटरव्यू के लिए भेजने से पहले जेवर कम्पनी में प्रतिबंधित का बहाना बना कर महिलाओं से जेवर उतरवा लेता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें