Dehradun NewsHighlight

शहरी विकास मंत्री ने किया इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का निरीक्षण, बोले गुणवत्ता से समझौता किया तो होगा एक्शन

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि गुणवत्ता से समझौता करने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहरी विकास मंत्री ने किया इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट का विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा मार्किट प्रोजेक्ट का बेसिक कार्य पूरा हो चुका है। जिसके चलते अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

गुणवत्ता से समझौता करने पर होगी कार्रवाई

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पोर्जेक्ट में 564 दुकानें बनाई जानी हैं। इसके अलावा 3050 वाहनों के लिए पार्किंग बनेगी। ऐसे में यह मंजिल 10 इमारत बनाई जाएगी। वहीं उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा की निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अग्रवाल ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तय समय 2026 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें