Big NewsDehradun News

गर्माया विशेषाधिकार का मुद्दा, सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार की कार्रवाई से नाराज, स्थगित हुई कार्यवाही

devbhoomi news

 

देहरादून : आज शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। विपक्ष आज भी सरकार पर हावी रही। सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। सरकार के विधायक खुद सरकार को घेरते नजर आए। विशेषाधिकार हनन का मामला भी उठा औऱ सदन में हंगामा हुआ. कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया और 12:30 बजे के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरु हुई।

वहीं कार्रवाई शुरू होते ही फिर सदन में विशेषाधिकार का मुद्दा उठा। सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर हंगमा किया। पीठ से सरकार को निर्देशित करने की मांग की। समिति बनाकर कार्रवाई की मांग की। सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार की कार्रवाई से नाराज हुए। वहीं इसके बाद एक बार फिर से सदन में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें