Trendinghighlight

दशहरे के दिन बहू ने फूंका सास-ससुर समेत पति का पुतला, कहा-’14 साल से वनवास काट रही हूं…’

अक्सर आपने देखा होगा कि दशहरे के दिन रावण और उसके कुल का पुतला जलता है। लेकिन यूपी से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहां रावण दहन के दिन एक बहू ने रावण की जगह अपने ससुराल वालों का पुतला फूंक दिया। साथ ही लोगों को दशहरे के दिन समाज के रावण को जलाने की भी बात कही। बता दें कि बहु ने सास-ससुर समेत पति और ननद का पुतला फूंका। बहु की माने तो ससुराल वाले रावण की तरह हैं। बहू के इस कारनामे की हर जगह चर्चा हो रही है।

दशहरे के दिन बहू ने ससुराल वालों का जलाया पुतला

विजयदशमी के दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। ऐसे में दशहरे के दिन हमीरपुले जिले के मुस्करा कस्बे में एक बहू ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड, ननद, सास-ससुर आदि की तस्वीरें लगाकर रावण बनवाया और उसके बाद उसे फूंक दिया। दरअसल 14 साल पहले प्रियंका की शादी संजीव दीक्षित से हुई थी। संजीव का पहले से ही उसकी बहन की दोस्त से अफेयर चल रहा था। शादी के शुरूआती दिनों में तो वो प्रियंका के साथ रहा। लेकिन बाद में वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा।

पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेड के साथ रह रहा पति

बीते 14 साल से यानी जब से शादी हुई है तब से ही वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहा है। तो वहीं पत्नी बिना पति के वनवास काट रही है। जब प्रियंका ने सास-ससुर से ये बात कही तो उन्होंने भी उसकी कोई मदद नहीं की। जिसके कारण अब बहू ने ससुराल वालों का पुतला जलाया।

14 साल से इंसाफ का इंतजार

प्रियंका ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है। विवाहित की माने तो बीते 14 साल से वो न्याय की गुहार लगा रही है। लेकिन उसे अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button