Dehradun : मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, चिकित्सकों से ले रहे जानकारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, चिकित्सकों से ले रहे जानकारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे। बता दें योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं।

मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे योगी आदित्यनाथ

बता दें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वो दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार उन्हें आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

शनिवार को सीएम धामी पहुंचे थे एम्स

शनिवार शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हाल जाना था। इसके साथ ही उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।