highlightNainital

Nainital : सुलझेंगे नैनी झील के अनसुलझे रहस्य, भारतीय नौसेना शुरू किया बाथमीट्रिक सर्वे

अपनी खूबसूरती और झीलों के लिए नैनीताल देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। नैनीझील नैनीताल के आकर्षण का केंद्र है। नैनीझील अपने-आप में कई रहस्य अपने-आप में समाए हुए हैं। आज तक कई रहस्य ऐसे हैं जिनको सुलझाया नहीं जा सका है। इन्हीं रहस्यों को सुलझाने के लिए भारतीय नौसेना जुट गई है।

अब सुलझेंगे नैनी झील के अनसुलझे रहस्य

नैनीझील के अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए भारतीय नौसेना झील में उतर गई है। भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के निर्देशों के बाद नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे कर रही है। इस सर्वे का उद्देश्य नैनी झील की गहराई, पानी के नीचे की स्थलाकृति के बारे में सबसे सटीक जानकारी इकट्ठा करना है।

कैप्टन त्रिभुवन सिंह कर रहे हैं सर्वे टीम का नेतृत्व

आपको बता दें कि सर्वे भारतीय नौसेना के पोत आइएनएस सर्वेक्षक की सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा है। इस टीम का नेतृत्व इएनएस सर्वेक्षण के कमान अधिकारी कैप्टन त्रिभुवन सिंह कर रहे हैं। जो कि डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। कमान अधिकारी कैप्टन त्रिभुवन सिंह के साथ ही टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक बिष्ट और पांच नाविक भी शामिल हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button