Haridwar NewsHighlight

Accident news : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, युवक की मौके पर मौत

हरिद्वार से हादसे की खबर सामने आ रही है। रुड़की बाईपास के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर

हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान अली अब्बास (35) निवासी मंगलौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मैकेनिक का काम करता था। देर रात युवकअपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में युवक की मौके पर मौत

हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन सवार की तलाश में जुट गई है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें