UttarakhandNainital

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर

युवक की पहचान मोइन अहमद (20) पुत्र रईस निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मोइन रामपुर रोड सरगम सिनेमा हॉल की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। ।

आरोपित चालक मौके से फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button