Nainital News

अपने पैतृक घर जाकर ईगास और बूढ़ी दीपावली मनाएंगे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

ajay bhatt

देहरादून : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास वह बूढ़ी दीपावली के पर्व पर अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वह स्वयं ईगास व बूढ़ी दीपावली धूमधाम से मनाएंगे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईगास व बूढ़ी दीपावली पर अवकाश का ऐलान किया है। जिसका केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वागत करते हुए कहा की पहाड़ की इस परंपरा को नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने के लिए ईगास वह बूढ़ी दीपावली पर्व मनाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने देश और दुनिया में रह रहे पहाड़ के लोगों से ईगास व बूढ़ी दीपावली के मौके पर अपने गांव जाकर इस पर्व को मनाने की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने अपने पैतृक घर जाकर इस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस बार भी वह पूरे हर्षोल्लास के साथ अपने इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस पर्व के अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें