Big NewsDehradun News

10 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

उत्तराखंड में इन दिनों वीवीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर उत्तराखंड पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड पहुंचेंगे।

10 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून आएंगे। देहरादून में वह ITBP के रेजिंग डे पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन जल्द ही अपनी तैयारी शुरू करेगा। बता दें बीते सात अक्टूबर को ही अमित शाह देहरदून पहुंचे थे।

पीएम मोदी भी पहुंचेंगे उत्तराखंड

वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। सत्ता के गलियारों में उनके पीएम मोदी के उत्तराखंड आने की चर्चाएं तेज है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें