UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टैक्सी, चालक की मौत

कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टैक्सी
घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। बताया जा रहा है टैक्सी गैरसैंण से कर्णप्रयाग की और जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
चालक की मौत
रविवार सुबह घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई के अंदर से युवक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चालक की पहचान बीरेंद्र सिंह रावत (48) गैरसैंण के रूप में हुई है।