UttarakhandDehradun NewsHighlight

अनियंत्रित होकर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, दो की दर्दनाक मौत, कई घायल

विकासनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सारनी गांव से त्यूणी बाजार की तरफ जा रही बोलेरो दारागाड़-कथियान मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में गिरी

हादसा सोमवार दोपहर का है। मृतकों की पहचान रिंकी (18) पुत्री जुमान सिंह निवासी सारनी बोलेरो में सवार 18 वर्षीय युवती रिंकी पुत्री जुमान सिंह निवासी सारनी और अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो यात्रियों की मौके पर मौत

घायलों की पहचान तिलक सिंह (वाहन चालक) और प्रेम सिंह के रूप में हुई। दोनों को राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें