Big NewsUdham Singh Nagar News

मामूली विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर झोंका फायर, आरोपी फरार, परिजनों में कोहराम

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में खेत में काम कर रहे चाचा ने मामूली विवाद को लेकर अपने भतीजे पर फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है छह महीने पहले ही मृतक का विवाह हुआ था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामूली विवाद को लेकर चाचा भतीजे पर झोंका फायर

घटना रविवार सुबह रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखेड़ा अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल पर तार लगाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोपित चाचा मौके से फरार

विवाद इतना बढ़ गया की सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी को देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया। अफरातफरी के बीच परिजन राजू को लेकर काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

छह महीने पहले ही हुआ था मृतक का विवाह

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही राजू के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले ही राजू का विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है।

आरोपित की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें