Big NewsUttarakhand
बड़ी खबर। UKSSSC के सचिव संतोष बड़ोनी हटाए गए, इनको मिली जिम्मेदारी


उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव संतोष बड़ोनी की आयोग से छुट्टी कर दी गई है। उनको आयोग के सचिव पद से हटा दिया है। इस संबंध में शासन से आदेश जारी हो गया है।
शासन के आदेश के अनुसार अब सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग का सचिव बनाया गया है। संतोष बड़ोनी के बाद अब वही कामकाज देखेंगे।
बड़ी खबर। UKSSSC पेपर लीक में टीचर गिरफ्तार, निभाया था अहम रोल
आपको बता दें कि संतोष बड़ोना का आयोग के साथ अटैचमेंट खत्म हो रहा था और माना जा रहा था कि सरकार उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाएगी। हुआ भी ऐसा ही और सरकार ने संतोष बड़ोनी का कार्यकाल नहीं बढ़ाया और उनके आयोग से पद से हटा दिया है।
आपको याद दिला दें कि आयोग के चेयरमैन एस राजू पहले ही अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। उन्होंने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
