UttarakhandBig News

बड़ी खबर…UKSSSC परीक्षा स्थगित!, आगे होने वाली परीक्षाओं पर भी संशय

UKSSSC Exam on 5 october postponed: एक दिन पहले तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा की तैयारी का दावा कर रहे थे। इसी बीच बुधवार देर शाम अचानक आयोग ने पांच अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। UKSSSC ने इसके पीछे तैयारियां अधूरीं होना और अभ्यार्थियों की मांग को कारण बताया है।

पांच अक्तूबर की परीक्षा स्थगित UKSSSC Exam on 5 october postponed

स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण के बाद एसआईटी और सीबीआई जांच की संस्तुति के चलते पहले से ही विवादों में घिरा आयोग अब आगे की परीक्षाओं को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से कराने पर जोर दे रहा है। पांच अक्टूबर को सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा होनी थी। इसके लिए सभी स्तर पर तैयारियां की गई थी। कई स्तरों पर बैठके भी की गई थी। यहां तक कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी की गई थी।

आगे होने वाली परीक्षाओं पर भी संशय

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा था कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन अचानक से बुधवार को परीक्षा स्थगित कर दी गई। बताते चलें कि 12 अक्तूबर की परीक्षाएं होंगी या नहीं, इस पर भी संशय बना हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button