Big NewsDehradun News

पांच दिन के अंदर ही UKSSSC ने घोषित किया रक्षक भर्ती परिणाम, परीक्षा के दिन ही शाम को जारी हो गई थी आंसर की

यूकेएसएसएससी ने रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया है। सिर्फ पांच दिनों में ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

UKSSSC ने घोषित किया रक्षक भर्ती परिणाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रक्षक भर्ती परिणाम जारी कर दिया है। पेपर लीक के बाद हुई सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम आयोग ने रिकॉर्ड समय महज पांच दिनों में ही जारी कर दिया है। आयोग का कहना है कि जल्द परिणाम जारी करने से परिणाम को लेकर होने वाले विवाद भी कम होंगे।

परीक्षा की शाम को ही जारी कर दी गई थी आंसर की

यूकेएसएसएससी ने सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा 21 मई को कराई थी। जिसके बाद 21 मई की शाम को ही इसकी आंसर की भी जारी कर दी गई थी।

जिसके बाद शुक्रवार को इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट सबसे कम समय में जारी किया है। जिसमें 66 युवाओं का चयन हुआ है।

62 केंद्रों पर हुई परीक्षा

21 मई को आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में 62 केंद्रों पर किया गया था। देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी जिले में परीक्षा का आयोजन कराया गया था।

इस परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिसमें से सभी 62 केंद्रों पर कुल 9939 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जबकि 15,867 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया था।

शारीरिक मापजोख परीक्षा बोगी जल्द

रिजल्ट आने के बाद अब शारीरिक मापजोख परीक्षा काआयोजन किया जाएगा।  इसके लिए जल्द ही आयोग अपनी वेबसाइट पर जानकारी देगा। स्थान और समय की जानकारी मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उस स्थान पर पहुंचना होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें