Dehradun NewsHighlight

UKPSC ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, PCS समेत इन भर्तियों का पता नहीं

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर को एक बार फिर बदल दिया है। इसके लिए वेबसाइट पर जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है। बता दें समूह-ग की परीक्षाओं के बदलाव में आयोग ने पांचवी बार कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में पीसीएस, एफआरओ, एपीएस की भर्तियों का कुछ पता नहीं है।

UKPSC ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर

लोक सेवा आयोग ने जनवरी के महीने में 32 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया था। जिसमें पीसीएस, लोवर पीसीएस, वन क्षेत्राधिकारी, अपर निजी सचिव भर्तियों की संभावित तिथियां बताई गई थीं। लेकिन अब लोक सेवा आयोग पर समूह-ग की भर्तियों का दबाव जबरदस्त नजर आ रहा है। जिस वजह से आयोग को एग्जाम कैलेंडर पांचवीं बार जारी करना पड़ा।

समूह-ग की भर्तियों का दबाव

समूह-ग की भर्तियों के जबरदस्त दबाव के बीच आयोग की पूर्व की भर्तियों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एक मई को जारी दूसरे कैलेंडर में भी भर्तियां शामिल थी। 24 अगस्त को आयोग ने एक अन्य कैलेंडर जारी किया। जिसमें आयोग की तरफ से बताया गया कि इन भर्तियों से संबंधित प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है. उसके बाद विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

युवाओं को लगा बड़ा झटका

26 सितंबर और अब 29 नवंबर को जारी विज्ञापनों में भी इन भर्तियों के नाम शामिल नहीं हैं। जिससे इन सभी भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि समूह-ग की भर्तियों की जिम्मेदारी भी उनके पास है। इसलिए उसे समय से पूरा करना है। जिन भर्तियों का प्रस्ताव आ चुके हैं। उन पर काम चल रहा है।

जल्द आ सकता है परिणाम : सचिव

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द आ सकता है। आयोग ने इस साल फरवरी-मार्च में पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा कराई थी। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि इस साल ही इसका परिणाम जारी किया जाएगा। मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें