highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड के इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड: शीतलहर की आशंका को देखते है DM ने लिया बड़ा फैसला

ऊधमसिंह नगर में कड़ाके की ठंड और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक कुल पांच दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

ऊधमसिंह नगर में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

प्रशासन की ओर से बताया गया कि लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। छोटे बच्चों पर ठंड का अधिक असर पड़ने की संभावना रहती है, ऐसे में एहतियातन आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय किया गया है।

जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अवकाश अवधि के दौरान किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन न किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

NEWS UPDATE
ऊधमसिंह नगर में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button