Big NewsUttarakhand

प्रदेश में दिवाली के बाद लागू होगा UCC!, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए संकेत

उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। सीएम धामी ने इसके लिए बड़े संकेत भी दिए हैं।

UCC लागू किए जाने की तैयारी शुरू

ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर चुकी यूसीसी की विशेषज्ञ समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की घोषणा की थी। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को भी सत्र बुलाए जाने की तैयारी के संबंध में निर्देश दिए थे।

शीर्ष नेतृत्व से मिली मंजूरी

उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सीएम धामी को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने पर मंजूरी मिल गई है। सीएम धामी ने भी कहा है कि जनता को किया वादा जल्द पूरा करेंगे।

दिवाली के बाद लागू हो सकता है UCC

एसीएस राधा रतूड़ी ने भी विधानसभा के अधिकारियों के साथ सत्र के आयोजन को लेकर समीक्षा की। दिसंबर महीने में वैश्विक निवेशक सम्मेलन होने की वजह से सरकार नवंबर महीने में ही विधानसभा का सत्र बुला सकती है। क्योंकि अभी उत्तराखंड विधानसभा का सत्रावसान भी नहीं हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें