HighlightDehradun News

UCC रूल्स मेकिंग इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक समाप्त, अध्यक्ष ने कहा- नियम बोझ ना लगे ये है कोशिश

UCC रूल्स मेकिंग इंप्लीमेंटेशन कमेटी की पहली बैठक बीजापुर में हुई। पूर्व मुख्य सचिव और यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समिति की सदस्य दून विश्वविद्यालय कुलपति सुलेखा डंगवाल, मनु गौर बैठक में मौजूद रहे। शासन के कई अधिकारी भी बैठक शामिल हुए।

UCC के तहत तीन महत्वपूर्ण प्रावधान

बैठक को लेकर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह ने बताया कि UCC के तहत तीन महत्वपूर्ण प्रावधान है। जिसके तहत शादी, लिव-इन-रिलेशनशिप और संपत्ति बंटवारा है। तीनों मामलों का क्रियान्वन UCC लागू होने के बाद किस तरीके से होगा इसको लेकर तीन उप समितियों का गठन किया गया है।

नियम लोगों को ना लगे बोझ ये है कोशिश

समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि समिति की कोशिश है कि इस तरीके से आसान प्रक्रिया बनाई जाए कि आम लोगों को कानून लागू होने के बाद नए नियम बोझ न लगे। लोग खुद उसे स्वीकार करें कि वो इस कानून के तहत सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल एप के जरिए भी किए जाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है ताकि आसानी से घर बैठे भी शादी का रजिस्ट्रेशन हो सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें