Pauri Garhwal NewsHighlight

झरने में बहे दो युवक, रेस्क्यू टीम ने किया एक का शव बरामद, दूसरे का नहीं मिला सुराग

पौड़ी में श्रीनगर के पास ग्राम कोट में दो युवक सोमवार देर रात गेठीछेड़ा झरने में डूब गए. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवकों का रेस्क्यू शुरू किया.

रेस्क्यू टीम ने किया एक का शव बरामद

रेस्क्यू के दौरान डीप डाइविंग टीम के जवान ने एक युवक का शव झरने से बरामद कर लिया है. जबकि दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. रेस्क्यू टीम ने अंधेरा ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया था.

दूसरे का नहीं मिला सुराग

मंगलवार सुबह होते ही एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया. लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. फिलहाल युवक की तलाश जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें