Uttarakhand Chamoli NewsBig News

शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे दो युवक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. शादी में शामिल होने के लिए जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक

हादसा गुरुवार शाम गौचर का बताया जा रहा है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नेगी (26) निवासी पुडियांणी पुत्र नरेंद्र सिंह और संतोष सिंह (25) निवासी पुडियांणी पुत्र सुमन सिंह हरिद्वार से शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव जा रहे थे. मैस के मोड़ पर अचानक युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.

हादसे में एक युवक की मौत

हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. आनन-फानन में दोनों घायलों को खाई से बाहर निकलर कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें