Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

एडवेंचर के चक्कर में नदी में फंसे दो युवक, नोएडा से घूमने आए थे जोशीमठ

नोएडा से जोशीमठ आए दो युवक विष्णुप्रयाग के पास नदी में फंस गए. गनीमत रही सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहंची और दोनों युवकों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

एडवेंचर के चक्कर में नदी में फंसे दो युवक

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति विष्णुप्रयाग के पास नदी में फंसे हुए हैं. बिना देर किए पुलिस एसडीआरएफ के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने देखा कि दो युवक अलकनंदा नदी के दूसरी ओर फंसे हुए हैं. घटनास्थल मुख्य मार्ग से लगभग डेढ़ किलोमीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे स्थित था. पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद फिसलन भरे रास्ते को पार कर युवकों तक पहुंची.

नोएडा से जोशीमठ घूमने आए थे युवक

एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. युवकों की पहचान अखिल ध्यान (18) निवासी नोएडा और राजीव शर्मा (18) निवासी नोएडा के रूप में हुई है. दोनों युवक नोएडा से जोशीमठ घूमने के लिए आए थे. युवकों ने बताया कि वो दोनों एडवेंचर के चक्कर में नदी के दूसरी ओर चले गए थे और वहां फंस गए. युवकों और उनके परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें