Dehradun NewsBig News

खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

देहरादून ओल्ड मसूरी मार्ग पर दो युवक खाई में गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाई में गिरे दो युवक

जानकारी के मुताबिक एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरा। उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम युवकों तक पहुंची तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा घायल अवस्था में मिला।

मृतक और घायल युवक का विवरण

एसडीआरएफ की टीम ने घायल युवक को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक की पहचान विनीत चौधरी (35) पुत्र बिल्लू निवासी सुभाष नगर बणत शामली के रूप में हुई। जबकि कपिल चौधरी (30) पुत्र ब्रजपाल निवासी सुभाष नगर बणत शामली का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें