Big NewsDehradun News

दो साल पहले चीला शक्ति नहर में डूबी थी कार, SDRF ने निकाला, एक व्यक्ति का कंकाल भी बरामद

दो साल पहले चीला शक्ति नहर में डूबी कार को एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह नहर से निकाल दिया है। कार से एक व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है।

दो साल पहले चीला शक्ति नहर में डूबी थी कार

बता दें दो साल पहले पिता-पुत्र कार समेत नहर में डूब गए थे। सोमवार सुबह एसडीआरएफ के जवानों की नजर चीला शक्ति नहर में आयी एक कार पर पड़ी। बता दें नहर में इनदिनों मरम्मत का कार्य चल रहा था। जिसके चलते मरम्मत के लिए नहर का क्लोजर लिया गया है। इससे नहर का पानी सूख गया है।

कार से किया व्यक्ति का कंकाल बरामद

कार पर नजर पड़ने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस ने कार के अंदर से एक कंकाल भी बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त कर लिया गई है। बता दें मृतक व्यक्ति के तीन साल के पुत्र का शव पुलिस दो साल पहले ही बरामद कर चुकी थी ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें