प्रदेश की दो महिला सरपंचों का चयन अपने गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए हुआ है। दोंनो सरपंचों को सीएम धामी ने बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।
- Advertisement -
प्रदेश की दो महिला सरपंचों का स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए हुआ चयन
उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों का चयन स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए हुआ है। इस सम्मान के लिए उनका चयन अपने गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल यानी खुले में शौच से मुक्त बनाने दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हुआ है।
इस सम्मान के लिए बागेश्वर जिले की कविता देवी तथा देहरादून जिले की निकिता चौहान का चयन हुआ है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए इनका चयन किया गया है।
दोंनो महिला सरपंचों को सीएम धामी ने दी बधाई
प्रेदश का नाम रोशन करने वाली दोंनो महिला सरपंचों को सीएम धामी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है।
- Advertisement -
यह सम्मान उन सभी लोगों को प्रेरित करेगा जो अपने गांवों को स्वच्छ बनाने तथा गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों को स्वच्छ बनाने, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवो के निर्माण, हर घर जल मिशन व जल संरक्षण में ग्राम प्रधानों एवं सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्य के विकास में असाधारण योगदान दे रही महिलाएं- सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाएं असाधारण योगदान दे रही हैं। उत्तराखण्ड में महिला ग्राम प्रधान, महिला सरपंच, महिला स्वच्छाग्रही, महिला स्वयं सहायता समूह, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनें धरातल स्तर पर अपनी प्रभावी नेतृत्व क्षमता और कुशल प्रबन्धन के माध्यम से राज्य के विकास में असाधारण योगदान दे रही हैं।
चार मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत चार मार्च से अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। उत्तराखण्ड की दो महिलाओं का चयन भी स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए इस वर्ष हुआ है। जिन्हें चार मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सम्मानित करेंगे।