Haridwar NewsBig News

पहले दोस्ती, फिर प्यार, शादी की जिद में कोतवाली पहुंची दो किशोरियां, फिर…

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग लड़कियां कोतवाली में पुलिस के पास पहुंची और अजीब सी डिमांड करने लगीं। लड़कियों की डिमांड सुनकर कोतवाली में बैठे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

प्यार में बदली दो किशोरियों की दोस्ती

मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी कुछ समय पहले अपने परिजनों के साथ पिरान कलियर गई थी। जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी एक किशोरी से हुई। दोनों किशोरियों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर मैसेज और कॉल में बात करनी शुरू की ।

शादी की जिद में कोतवाली पहुंची दो किशोरी

कुछ दिन बाद सहारनपुर निवासी किशोरी ज्वालापुर पहुंच गई। दोनों लड़कियां ज्वालापुर कोतवाली पहुंची और पुलिस अधिकारियों से शादी की अनुमति मांगने लगी। किशोरियों ने कहा की वो एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और एक दूसरे के बिना रह नहीं सकती और अब शादी करना चाहती हैं।

काउंसलिंग के बात मानी किशोरियों

पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया और उनके सामने ही किशोरियों को समझाया। किसी तरह किशोरियां मानी। जिसके बाद दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें