Big NewsChamoliUttarakhand

चमोली में कार हादसे में दो शिक्षकों की मौत, एक गंभीर

chamoli accident

चमोली जिले में आदिबदरी शिलफाटा के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।
उत्तराखंड में सड़क चमोली जिले में शिक्षकों की कार हादसे का शिकार हो गई। कार के गहरी खाई में गिरने से इस हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसडीआरएफ की जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि चमोली जिले के आदिबद्री-शिलफाटा के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर तत्काल एसडीआरफ टीम मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटना स्थल पर वैगनआर कार (यूके16ए9723) सड़क के नीचे गहरी खाई में गिरी हुई है। कार में तीन लाग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र 45 निवासी विकासनगर देहरादून और हिमांशु उम्र 45 निवासी देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति ललित उम्र 36 हल्द्वानी निवासी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना आज तड़के हुई है।
कार सवार तीनों लोग राजकीय इंटर कॉलेज सिलापाआ में शिक्षक हैं, और आज सुबह कार चालक व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी सहित तीनों स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे।

बकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।उत्तराखंड में सड़क चमोली जिले में शिक्षकों की कार हादसे का शिकार हो गई। कार के गहरी खाई में गिरने से इस हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसडीआरएफ की जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि चमोली जिले के आदिबद्री-शिलफाटा के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर तत्काल एसडीआरफ टीम मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटना स्थल पर वैगनआर कार (यूके16ए9723) सड़क के नीचे गहरी खाई में गिरी हुई है। कार में तीन लाग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र 45 निवासी विकासनगर देहरादून और हिमांशु उम्र 45 निवासी देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति ललित उम्र 36 हल्द्वानी निवासी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना आज तड़के हुई है।
कार सवार तीनों लोग राजकीय इंटर कॉलेज सिलापाआ में शिक्षक हैं, और आज सुबह कार चालक व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह नेगी सहित तीनों स्कूल से छुट्टी लेकर देहरादून जा रहे थे।

Back to top button