HighlightUttarakhand

उत्तराखंड के दो सिपाहियों को मिला मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक, जानेें कारण

उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाही फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक से नवाजा गया। दोनों सिपाहियों ने वर्ष 2019 में रायपुर स्थित एक घर में पार्क कार में आग लगने से फंसे परिवार के छह लोगों को बचाया था। उन्हें यह पदक मध्य प्रदेश में राज्यपाल मंगूभाई पटेल देने जा रहे हैं।

पदक विजेता दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात की। डीजीपी ने उन्हें बधाई दी। अशोक कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान ही दोनों सिपाहियों को पदक मिलने की घोषणा हुई।

यह था पूरा मामला

वर्ष 2019 में 5 जुलाई की रात देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कॉलोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगी थी। सूचना पर चीता ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल वहां पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पता चला कि वहां खड़ी कार में भीषण आग लगी है। लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर और बाहर धुएं से कुछ नजर नहीं आ रहा था।

आग की लपटों ने पास ही खड़ी स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। इससे घर के अंदर धुंआ भर गया। अंदर विक्रांत कुमार उनकी पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता फंसे हुए थे। कांस्टेबल फैजान और राजेश ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने मुंह पर गीला कपड़ा बांधा और किसी तरह घर में फंसे लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने रोते चिल्लाते पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हौसला रखने को कहा। दम घुटने के कारण घबरा रहे छोटे बच्चों, महिलाओं को सीढ़ी लगाकर एक-एक कर छत से नीचे उतारना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाना शुरू किया। दोनों कांस्टेबलों की सूझबूझ से छह लोगों की जिंदगी बच गई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें