Almorahighlight

नशे पर प्रहार : लाखों के गांजे के साथ दो तस्कर अरेस्ट, ऊंचे दामों में बेचने का था प्लान

अल्मोड़ा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से साढ़े चार लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया गया है. आरोपी ऊंचे दामों बरामद किया गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे.

लाखों के गांजे के साथ दो तस्कर अरेस्ट

अल्मोड़ा के एसएसपी के निर्देशों में पुलिस जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुरमोली तिराहे से करीब दो किलोमीटर दूर केलानी रोड पर स्विफ्ट डियाजर कार को रोका. कार की तलाशी ली तो उससे 17.502 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ.

4.37 लाख से अधिक बताई जा रही गांजे की कीमत

गांजे की कीमत 4.37 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है. आरोपियों की पहचान पीयूष चन्द्रा और मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी गांजे को सराईखेत इलाके से रामनगर की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे. जिसे वह ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button