HighlightHaridwar News

ऊर्जा निगम के दो जेई सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने के लगे थे आरोप

रूड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई को सस्पेंड किया गया है। दोनों को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने आदेशों की अवहेलना करने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है।

रूड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई सस्पेंड

अधीक्षण अभियंता ने आदेशों को ना मानने और कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप के चलते रुड़की में ऊर्जा निगम के दो जेई कोनिलंबित कर दिया गया है। दोनों जेई को निलंबित अवधि तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से ऊर्जा निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सभी अधिकारियों को दिए गए थे बिजली चोरी रोकने टारगेट

बता दें कि ऊर्जा निगम का शहर के सरकारी, निजी संस्थानों के अलावा सामान्य उपभोक्ताओं पर काफी बकाया चल रहा है। विभाग द्वारा सभी अधिकारियों को वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए टारगेट दिए गए थे। अधिकारियों को दिए गए इन टारगेट की समीक्षा के लिए ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार बुधवार को बैठक की। जिसमें काम संतोषजनक ना पाए जाने पर एसई ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें