Pauri GarhwalBig News

पौड़ी से चरस के साथ अरेस्ट हुए दो नशा तस्कर, कांवड़ यात्रा में सप्लाई का था प्लान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र पौड़ी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े संदिग्धों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें.

चरस के साथ गिरफ्तार हुए बाइक सवार युवक

एसएसपी के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 1 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है. युवकों की पहचान हरीश निवासी नजीबाबाद और संजीव कुमार छेत्री उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

चरस को कांवड़ यात्रा में सप्लाई करने का था प्लान

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस को वह हरिद्वार और ऋषिकेश में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सप्लाई करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें : नशे पर चोट : 5 किलो MDMA ड्रग्स के साथ एक महिला तस्कर अरेस्ट, करोड़ों में बताई जा रही कीमत

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button