Big NewsDehradun News

मसूरी में दर्दनाक हादसा, पार्क करने के दौरान खाई में गिरी कार, दो की मौत

मसूरी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक रेस्टोरेंट के बगल में गाड़ी पार्क करने के दौरान कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मसूरी में पार्क करने के दौरान खाई में गिरी कार

मसूरी में धनोल्टी में बुधवार देर रात एक रेस्टोरेंट के बगल में गाड़ी पार्क करने के दौरान एक स्कॉर्पियो बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार होकर पांच लोग धनोल्टी जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो कैसेल रेस्टोरेंट पर रूकी। कार को पार्क करते हुए अंधेरे में आगे जगह का अंदाजा नहीं हुआ और कार नीचे गिर गई।

हादसे में दो की मौत और तीन घायल

हादसे में कार सवार कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल निवासी हरपाल सिंह (46) पुत्र स्व. तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्व. भगवान सिंह पंवार की मौत हो गई। जबकि दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल व विजय लाल (40) स्व. संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी और वीरेंद्र सिंह (36) पुुत्र शूरवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें