Big NewsNainital News

बेतालघाट में पिकअप हादसे का शिकार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, नौ घायल

नैनीताल के बेतालघाट में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जब नौ लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेतालघाट में पिकअप हादसे का शिकार

रविवार को रात एक बजे बेतालघाट में एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब एक बजे बेतालघाट पुलिस को जानकारी मिली कि बेतालघाट क्षेत्र में एक पिकअप वाहन बेतालघाट से 3 किलोमीटर आगे खैरना की तरफ हरचानोली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

हादसे में दो की मौत और नौ घायल

हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों का विवरण

  1. उमेद सिंह पुत्र टीका सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम- नैनीचक तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
  2. मीनाक्षी बोहरा पुत्र भागवत सिंह उम्र 15 निवासी खैराली बंगा तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें