Udham Singh Nagar NewsHighlight

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार, हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

दिनेशपुर में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए हल्द्वानी के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में सड़क किनारे खड़े वाहन से कार के टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात एक बजे के करीब तीनों रुद्रपुर से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटकोटा मोड़ के पास कार पहले से खड़ी गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दो युवकों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में 28 वर्षीय गोपाल मल्लिक पुत्र केशव मल्लिक निवासी वार्ड 5 दुर्गा मंदिर और 26 वर्षीय सोनू सरकार पुत्र धरम चंद्र सरकार निवासी वार्ड चार सतसंग बिहार के सामने की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 26 वर्षीय दीपू ढाली पुत्र बाबु ढाली निवासी वार्ड 5 दिनेशपुर घायल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें