Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में अलग-अलग जगह से इस हालत में मिले दो शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। एक युवक का शव एम्स चौकी क्षेत्र के वीरभद्र रोड स्थित आवासीय कॉलोनी के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दूसरे युवक का शव बैराज जलाशय से बरामद किया गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्र रोड स्थित स्टेडिया फैक्ट्री के सामने बंद पड़ी आवासीय कॉलोनी के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की शिनाख्त जारी

मामले को लेकर कोतवाली के एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि मृतक के शरीर से चोट के निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है युवक की मौत अधिक नशा करने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ।

बैराज जलाशय से बरामद किया व्यक्ति का शव

ऋषिकेश के बैराज जलाशय से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैराज जलाशय में भी व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। मामला संदिग्ध होने पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें