HighlightUttarakhand

गैरसैंण में होने जा रहा है दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सत्र, बाल विधायकों के साथ हुई बैठक

गैरसैंण में इस बार बाल विधानसभा आयोजित होने जा रही है। जून के पहले सप्ताह में दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सत्र होगा। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बाल विधायकों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया।

18 अप्रैल तक आयोग को सवाल अवगत कराएंगे बाल विधायक

बाल आयोग ने बाल विधायकों को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा सत्र में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर सवाल किये जाने हैं। उसे लेकर बाल आयोग को 18 अप्रैल तक अवगत करा दिया जाए। बता दें इस वर्ष बाल विधानसभा में बागेश्वर जनपद के रोहित परिहार को मुख्यमंत्री और चम्पावत जनपद की दीक्षा खर्कवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

इसके साथ ही उधमसिंह नगर के संयम पाठक को विधानसभा अध्यक्ष, देहरादून की भूमिका रौथाण को डिप्टी स्पीकर, देहरादून के अमन चौहान को मंत्री, हरिद्वार के फरीद आलम को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना के मुताबिक बाल मंत्रीपरिषद् अपने अपने क्षेत्र में जन जागरूकता को लेकर कार्य कर रहा है। जून के महीने में इसका दो दिवसीय सत्र गैरसैंण में होगा। इसके लिए राज्य के सांसदों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधानसभा सत्र में बाल अधिकार प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर बात करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें