Dehradun NewsHighlight

MKP कॉलेज के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एमकेपी कॉलेज के पास दो कारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. जबकि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

दो कारों की जोरदार भिड़ंत

हादसा बुधवार देर रात का है. जानकारी के अनुसार एमकेपी कॉलेज के सामने दो दो तेज रफ़्तार कारों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

गनीमत रही कार में सवार किसी भी व्यक्ति या राह चलते व्यक्ति को चोट नहीं आई है. हालांकि हादसा इतना भीषण था कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार सवार लोग नशे में थे. हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. दोनों कारों में सवार लोग आपसी समझौते के बाद अपने घर चले गए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें