Uttarkashi NewsBig News

गंगोत्री हाईवे में काम करते हुए नदी में गिरे BRO के दो मजदूर, एक की मौत, एक घायल

गंगोत्री हाईवे के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पोखू देवता मंदिर के पास काम कर रहे दो मजदूर नदी में जा गिरे। घटना की सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मजदूर नेपाली मूल के बताये जा रहे हैं।

काम करते हुए नदी में गिरे BRO के दो मजदूर

सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने नदी में गिरे दोनों मजदूरों का रेस्क्यू शुरू किया। मजदूरों की पहचान बहादुर पुत्र रोवी लाल बहादुर निवासी नेपाल और सुमन बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई।

एक मजदूर की मौत, एक घायल

सुमन बहादुर का रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। जबकि एसडीआरएफ की टीम ने बहादुर का शव देर शाम बरामद कर लिया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें