UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ हाईवे पर दो हादसे, एक की मौत, दो घायल

बदरीनाथ हाईवे में एक बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओरआते समय हुआ। बता दें यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ से बड़ा बोल्डर आ गिरा। इस दौरान वाहन में दो लोग सवार थे। जिसनहें हल्की चोट आई हैं। दूसरे हादसे की खबर हनुमान चट्टी से सामने आ रही है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

चंडीगढ़ के बताए जा रहे यात्री

बदरीनाथ हाईवे में एक पहाड़ से एक बड़ा बोल्डर आकर कार के ऊपर आ गिरा। यात्री चंडीगढ़ के बताये जा रहे हैं। कार में दो लोग सवार थे। हालांकिहादसे होते ही युवकों ने कार रोक दी ओर इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पत्थर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

दूसरा हादसा हनुमान चट्टी में हुआ है। जिसमें नाइके सवार युवक के ऊपर पहाड़ से पत्थर आ गिरा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बदरीनाथ हाईवे बंद

हादसे के बाद से ही पहा से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। जिसके बाद हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबीक़तर लग गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें