Big NewsUttarkashi News

टनल हादसा : सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक है फंसे, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में पिछले छह दिन से 40 नहीं बल्कि 41 मजदूर फंसे हुए हैं। सुरंग निर्माण का काम कर रही कंपनी की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटना के सात दिन बाद इस बात की जानकारी मिली है।

सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक है फंसे

41 वें श्रमिक की पहचान सिपाक कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि जब 41 श्रमिक का नाम सूची में सामने आया तब एनएचआइडीसीएल और निर्माण कंपनी नवयुग कंस्ट्रक्शन की बड़ी लापरवाही का पता चला है।

PMO के उप सचिव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल शनिवार को सिलक्यारा पहुंचे। मंगेश घिल्डियाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुरंग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की अपडेट ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें