Big NewsUttarkashi News

टनल हादसा : सीएम धामी ने की श्रमिकों से बात, रेस्क्यू ऑपरेशन की दी जानकारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों से बात की। सीएम धामी ने श्रमिकों को उन्हें बाहर निकालने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी भी दी।

सीएम धामी ने की टनल में फंसे श्रमिकों से बात

बीते 11 दिन से उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। आज सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह नेगी एवं सबा अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

जल्द ही अपने परिवार के साथ होंगे सभी श्रमिक

सीएम धामी ने उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु तीव्र गति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी। दोनों श्रमिकों ने सभी श्रमिक भाइयों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की जानकारी सीएम धामी को दी।

सीएम धामी ने श्रमिक भाईयों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निरंतर उनकी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लेने एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के बारे में भी अवगत कराया। सीएम ने कहा कि बचाव कार्य सही दिशा में संचालित है और जल्द ही सभी श्रमिक भाई सुरक्षित बाहर आकर अपने परिजनों के साथ होंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें