Big NewsUttarkashi News

टनल हादसा : सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सभी एजेंसियों और प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

सीएम धामी ने आज सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सभी एजेंसियों और प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। सीएम धामी ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के दिए निर्देश

चिकित्सकों को निरंतर श्रमिक बंधुओं से सम्पर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच हेतु निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहै कि हम श्रमिक भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें