Almora NewsHighlightUttarakhand

ट्यूशन टीचर ने की 11 की छात्रा संग छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अल्मोड़ा में एक शिक्षक की करतूत से शिक्षक जगत शर्मसार है। रानीखेत में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले एक शिक्षक ने अपनी ही शिष्या के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक मूल रूप से ननौता ब्लॉक सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला है। रहमत अली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षक भी है और नगर में कोचिंग सेंटर चलाता है। पुलिस के अनुसार कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली कक्षा 11 की एक छात्रा को वह अक्सर कोचिंग देने के बाद उसके घर छोड़ा करता था।

घर छोड़ने के दौरान की छात्रा से छेड़छाड़

शिक्षक पर आरोप है कि उसने घर छोड़ने के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। परेशान छात्रा ने जब घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाल नासिर हुसैन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें